Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डटीएचडीसी इंडिया ने उत्तराखंड लो.नि.वि के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

टीएचडीसी इंडिया ने उत्तराखंड लो.नि.वि के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ऋषिकेश/देहरादून। विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में, एक प्रमुख मिनी रत्न पीएसयू, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह एमओयू टीएचडीसीआईएल द्वारा उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग को तकनीकी सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए किया गया है, यह समझौता ज्ञापन उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय, यमुना कॉलोनी, देहरादून में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर. के. विश्नोई ने टीएचडीसीआईएल की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि कंपनी उत्तराखंड राज्य को पूर्व से ही तकनीकी सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। इस एमओयू के तहत कंपनी उत्तखंड में विभिन्न राज्य राजमार्गों, प्रमुख जिला सड़कों एवं अन्य मार्गों पर ढलान संरक्षण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने और तकनीकी सहायता प्रदान करने में अपनी विशेषज्ञता का योगदान देगी। श्री विश्नोई ने स्थलीय विशिष्ट चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक एवं लचीले उपचार उपायों को अपनाने के लिए टीएचडीसीआईएल कीप्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। श्री विश्नोई ने आगे कहा कि इस सहयोग का मुख्घ्य लक्ष्य उत्तराखंड के भूभाग में यात्रा के दौरान वाहनों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करना है। टीएचडीसीआईएल ने पहले भी इस क्षेत्र में अपनी परामर्शी सेवाएं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, देहरादून, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, अरुणाचल प्रदेश, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, पश्चिम बंगाल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जम्घ्मू एवं कश्मीर, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, महाराष्ट्र, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पुणे, भारतीय राष्ट्रीय रजमार्ग प्राधिकरण, शिलांग के लिए ढलान संरक्षण कार्यों में प्रदान कर अपनी विशेषज्ञता साबित की है। पूर्व की परियोजनाओं में श्री माता वैष्णोदेवी और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड जैसे पवित्र स्थलों के लिए ढलान संरक्षण कार्य और शूटिंग स्टोन्स और रॉकफॉल्स हेतु निवारक उपाय शामिल थे। यह एमओयू टीएचडीसीआईएल द्वारा उत्कृष्ट परिणाम प्रदान करने और प्रगति में योगदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। टीएचडीसीआईएल की ओर से संदीप सिंघल, कार्यपालक निदेशक(तकनीकी), तथा उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग की ओर से दीपक कुमार यादव, अभियंता-इन-चीफ, ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल की ओर से डॉ. नीरज कुमार अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक प्रभारी अमित श्याम गुप्ता, प्रबंधक (सिविल डिजाइन) एवं उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग की ओर से ओम प्रकाश, मुख्य अभियंता, हरीश पांगती, एसई, भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments