Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डरोलर कोस्टर रैपिड में राफ्ट पलटने से हुआ हादसा, पर्यटक ने गवाई...

रोलर कोस्टर रैपिड में राफ्ट पलटने से हुआ हादसा, पर्यटक ने गवाई जान

देहरादून: शिवपुरी से मुनिकीरेती के बीच मंगलवार को राफ्टिंग के दौरान रोलर कोस्टर रैपिड में राफ्ट पलटने से हादसा हो गया। इस दौरान कोलकाता बंगाल से यहां घूमने आए पर्यटक की डूब कर मौत हो गई।

कोलकाता बंगाल से 16 पर्यटक ऋषिकेश घूमने आए थे। सभी लोग राफ्टिंग के लिए शिवपुरी रवाना हुए I यह लोग दो अलग-अलग राफ्ट में सवार थे I लेकिन शिवपुरी से आगे मुनिकीरेती से करीब आठ किलोमीटर पहले रोलर कोस्टर रैपिड पर राफ्ट पलट गई।

जिससे सवार सभी लोग सहम गए इस दौरान गाइड ने साथ चल रही है एक अन्य क्याक गाइड की मदद से सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन इस बीच एक पर्यटक के पेट में ज्यादा पानी चला गया और वह बेहोश हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया 

मृतक की पहचान शुभाशीष बर्मन (62 वर्ष ) निवासी विद्यासागर रोड कोलकाता बंगाल के रूप में हुई है। सूचना पाकर जिला साहसिक खेल अधिकारी केएस नेगी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे यह हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments