Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयएंटी टेररिस्ट स्क्वाड को मिली बड़ी सफलता, 1993 मुंबई सीरियल ब्‍लास्‍ट के...

एंटी टेररिस्ट स्क्वाड को मिली बड़ी सफलता, 1993 मुंबई सीरियल ब्‍लास्‍ट के चार फरार आतंकी हुए गिरफ्तार

देहरादून: गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की अहमदाबाद टीम ने कुख्यात माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी एवं मुंबई बम धमाकों के 4 फरार आतंकियों को पकड़ लिया है। इस मामले कि जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी कर रही है।

कुख्यात माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी व मुंबई बम धमाका 1993 कांड के चार फरार आतंकियों को एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने दबोच लिया है| इनमें अबु बकर, युसुफ भटका, शोएब बाबा, सैयद कुरैशी शामिल हैं। इनकी जयपुर में आतंकी घटना में भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है| एनआईए इस मामले की जांच कर रही है। आतंकवाद निरोधक दस्ते की अहमदाबाद टीम ने इन आतंकियों को दबोचा है| इससे पहले मुंबई के दर्जनों ठिकानों पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसीछापामारी कर चुकी थी।

एटीएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि चारों आतंकियों को अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास सरदार नगर इलाके से दबोचा गया है। जांच एजेंसी ने इनके पास से फर्जी पासपोर्ट जबत किए हैं। चारों आतंकी फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने की फिराक में थे। मुंबई बम धमाकों के बाद यह चारों ही फरार हो कर देश के बाहर स्थाई हो गए थे, लेकिन इनका फिर से गुजरात में आने की घटना ने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। यह चारों आतंकी मुंबई के एक तस्कर के लिए भी काम कर चुके हैं। उसके कहने पर ही 1993 में बम धमाका कांड में दाऊद इब्राहिम की मदद भी की थी।

उन्होंने आगे बताया कि, मुंबई में अर्जुन गैंग के नाम से यह धमकी देते थे। बम धमाकों से जुड़े अलग-अलग गिरोहों को देश में देश के बाहर प्रशिक्षण दिया गया था। दाऊद के कहने पर यह चारों प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान भेजे गए थे। बम धमाकों के बाद इनमें से 3 लोगों ने 1995 में भारत छोड़ दिया था। अहमदाबाद में इनके आने तथा यहां पर किन-किन लोगों से मिले हैं एटीएस इसकी जांच कर रही है। एटीएस ने मुंबई पुलिस को चारों आतंकियों की धरपकड़ के बारे में सूचित कर दिया है बम धमाका प्रकरण में मुंबई पुलिस को हिरासत में लेकर पूछताछ कर न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments