Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डमौसम का बदला मिजाज, मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत, चोटियों पर...

मौसम का बदला मिजाज, मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत, चोटियों पर हिमपात से बड़ी ठंड

देहरादून: प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत है तो चोटियों पर हिमपात से ठंड बढ़ गई हैं| बुधवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि गुरुवार से ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क हो सकता है।

ज्यादातर इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन हुई रिमझिम बारिश से प्रदेशभर में तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा चारधाम की चोटियों पर हिमपात भी हुआ। जिससे प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

बुधवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, गुरुवार से ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क हो सकता है। फिलहाल तापमान में गिरावट बरकरार रह सकती है। देहरादून में तापमान दो दिन से 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे है।

प्रदेश में ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज भी पर्वतीय इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं। जिससे हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। मैदानों में कहीं कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments