Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डओ.टी.टी में चमका उत्तराखंड का सितारा, नए एप में देख सकेंगे गढ़वाली-कुमाउनी...

ओ.टी.टी में चमका उत्तराखंड का सितारा, नए एप में देख सकेंगे गढ़वाली-कुमाउनी वेब सीरीज और मूवी

देहरादून: उत्तराखंड की दोनों प्रमुख लोकभाषाओं गढवाली कुमाउनी को समर्पित उत्तराखंड का पहला ओ टी टी प्लेटफार्म अम्बे सिने लांच कर दिया गया है।

इसकी स्थापना उत्तराखंडी मूल के उद्योगपति हर्षपाल सिंह चौधरी और सुप्रसिध्द फ़िल्म निर्देशक अनुज जोशी ने मिल कर की है। इस एप्प में गढवाली कुमाउनी भाषा की फिल्में व वेब सीरीज सब्सक्रिप्शन बेस पर देखी जा सकती हैं। इसके लिए दर्शकों को थोड़ा सा चार्ज देना पड़ेगा।

उत्तराखंड के इतिहास में लोक सिनेमा के लिए ये ऐतिहासिक कदम है। इसकी शुरुआत में दो गढवाली वेब सीरीज “वा नौनी” और “खुद तेरी” भी रिलीज की गई। इसके साथ ही ये दोनों वेब सीरिज उत्तराखंड के ओ टी टी प्लेटफार्म में आने वाली पहली वेब सीरीज बन गयी हैं।

“वा नौनी” एक रोमांटिक सस्पेंस थ्रिलर है जिसकी शूटिंग उत्तरकाशी के हरसिल में की गयी है, और इसकी शानदार पटकथा व पाश्र्व संगीत लोगों को मोहित कर रहा हैं। इसके मुख्य किरदारों में संजय सिलोड़ी, महक जोशी, अभिषेक मेंदोला राकेश गौड़ और माधवेन्द्र सिंह रावत हैं। इसके लेखक निर्देशक अनुज जोशी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments