Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डस्व0 इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उक्रांद परिवार द्वारा दी गई भावभीनी...

स्व0 इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उक्रांद परिवार द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून: गुरुवार को पहाड़ के गाँधी स्व0 इंद्रमणि बडोनी की 24 वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी I घंटाघर स्तिथ बडोनी जी की प्रतिमा में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी सहित समस्त उक्रांद परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी I

समारोह के बाद पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि देते हुए गोष्ठी की गयी I बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने बडोनी जी के संघर्षो को याद किया, उन्होंने कहा कि बडोनी जी एक राजनेता के साथ-साथ हमारे व उत्तराखंड राज्य आंदोलन के पथप्रदर्शक रहे है I उत्तराखंड आंदोलन का नेतृत्व करते हुए उन्होंने अहिंसा का रास्ता अपनाया I

ऐरी ने कहा की बडोनी जी ने सरल स्वभाव के साथ एक अभिभावक की भूमिका बखूबी निभायी I उनके आदर्शो के कारण उनको पहाड़ का गाँधी कहां गया था I हिंदुस्तान में तीन गाँधी हुए, एक राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, खान अब्दुल गफ्फार खां सीमांत गाँधी तथा पहाड़ के गाँधी इंद्रमणि बडोनी I बडोनी जी तीन बार देव प्रयाग विधानसभा से विधायक चुने गए व उस दौरान से पहाड़ी जनपदों के विकास योजनाओं को लेकर सड़क से सदन तक अपनी आवाज को बुलंद रखा I

ऐरी ने कहा कि स्वo बडोनी जी को उनके गांव अखोड़ी में दल कि ओर से श्रद्धांजलि देने के लिए दल का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेता डॉ शक्ति शैल कपरूवाण, संजय डोभाल, केंद्रपाल तोपवाल, धर्मबीर गुसाईं सहित जनपद टिहरी की इकाई पहुंची हैं I

स्वo हरीश पाठक को दी श्रद्धांजलि

साथ ही आज उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वo हरीश पाठक के निवास रेसकोर्स में श्रद्धांजलि सभा करके उन्हें याद किया गया I इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बी डी रतूड़ी, पुष्पेंश त्रिपाठी,ए पी जुयाल किशन मेहता,सुनील ध्यानी, तेज सिंह कार्की, शांति भट्ट, बहादुर सिंह रावत, जय प्रकाश उपाध्याय, दीपक गैरोला, लताफत हुसैन,जब्बर सिंह पावेल, गीता बिष्ट, उत्तरा पंत बहुगुणा,डॉ पंकज पैनोली,शिव प्रसाद सेमवाल, विजेंद्र रावत, अनुपम खत्री, कमल पंत, अशोक नेगी,दीपक रावत, किरन रावत कश्यप, विपिन रावत राजेंद्र बिष्ट, प्रवीण रमोला आदि उपस्थित थे I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments