Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयआतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम 2 आतंकी ढेर, 3 सेना के जवानों...

आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम 2 आतंकी ढेर, 3 सेना के जवानों ने गवाई जान

देहरादून: जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम हुई है। जम्मू संभाग के परगल में उरी हमले जैसी साजिश को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है।

आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। हालांकि इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं। 

जानकारी के अनुसार, राजोरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस में आतंकियों ने घुसने की कोशिश की थी। इस पर अलर्ट जवानों ने संदिग्धों को देख फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने भी गोली चलाई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो दहशतगर्द मारे गए हैं। जबकि तीन जवान शहीद हो गए हैं। फिलहाल तलाशी ऑपरेशन जारी है।

एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि दारहल थाने से 6 किलोमीटर दूर दूसरी पार्टियों को भी कैंप की ओर रवाना किया गया है। दो आतंकवादी मारे गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments