Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश की पांचों सीट पर भाजपा को मिलेगी विजयश्री

प्रदेश की पांचों सीट पर भाजपा को मिलेगी विजयश्री

देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया में खासी वायरल हो रही है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुदरत ने भी राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के संकेत दे दिये हैं। रामनवमी के पावन अवसर पर ऐसा संयोग बना कि घर के आंगन में पहली दफा कमलदल खिले और वह भी पांच। यह भी गजब संयोग है कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव निशान भी कमल है और राज्य में लोकसभा सीट भी पांच हैं।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार थम गया है। राजनीतिक दल चुनावी गणित लगाने में जुटे हैं। इस बीच सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत की फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई है। डा. रावत ने अपनी पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें पांच कमल खिले हैं। उन्होंने लिखा है कि यह कुदरत का अद्भुत संयोग है, जो प्रदेश के पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की विजयश्री का संकेत दे रहा है। डा. रावत ने फेसबुक पोस्ट में लिखा ‘‘रामनवमी के अवसर पर उनके आंगन में पहली बार कमलदल खिले हैं और वह भी पांच। प्रकृति ने पांच कमल फूल खिला कर प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का शुभाशीष दिया है।’’ कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने कहा कि घर के आंगन में रामनवमी के पर्व पर पांच कमल के फूल खिलना अद्भुत संयोग है। प्रकृति ने पहले ही प्रदेश के पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिलने के संकेत दे दिये हैं। निश्चत तौर पर प्रदेश की जनता पिछली बार की भांति इस बार भी पांचों लोकसभा सीट पर कमल खिलायेगी और देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सशक्त सरकार के गठन में भागीदार बनेगी। उन्होंने कहा कि पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवार पांच लाख से अधिक वोटों से विजयश्री भी प्राप्त करेंगे। डा. रावत की फेसबुक पोस्ट पर उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं फेसबुक यूजर्स ने अपने-अपने कमेंट कर इसे शुभ संकेत बताते हुये जीत की अग्रिम बधाईयां दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments