Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

रुद्रपुर: थाना गदरपुर क्षेत्र में एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार गदरपुर क्षेत्र में शनिवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि हरिपुरा मसीत निवासी 27 वर्षीय पवन पुत्र मुंशी राम घर में खाना खाने के बाद पानी पीने के लिए कमरे से बाहर आया था। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी उसे देखने को बहार निकली परन्तु पत्नी को वह कहीं नजर नहीं आया तो परिवारजन पवन की खोजबीन में जुट गए, तभी पवन की पत्नी की नजर कुछ ही दूरी पर स्थित आम के पेड़ पर पड़ी जहाँ पवन का पेड़ से लटका हुआ था।

पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। परिजनों ने उसका का शव पेड़ से नीचे उतार लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची औरपरिजनों से जानकारी ली। शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। मृतक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments