Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीईओ ने लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर महानिरीक्षक आई.टी.बी.पी. संजय गुंज्याल के...

सीईओ ने लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर महानिरीक्षक आई.टी.बी.पी. संजय गुंज्याल के साथ बैठक की

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पादित कराए जाने की तैयारियों को लेकर महानिरीक्षक आई.टी.बी.पी. संजय गुंज्याल के साथ बैठक की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरूषोत्तम ने आई.जी. आई.टी.बी.पी. से तय समय सीमा तक फोर्स डिप्लोयमेंट प्लान तैयार कर फोर्स उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों एवं उनके परिजनों को भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। इसके लिए शीघ्र से शीघ्र सुरक्षा बलों की मतदाता सूची आदि को अपडेट करने हेतु अनुरोध किया।
इस अवसर पर आई.जी. संजय गुंज्याल ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। सुरक्षा बलों द्वारा लोक सभा निर्वाचन को सफलता पूर्वक सम्पादित कराए जाने हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान हेतु सीमा-द्वार देहरादून में मतदाना सूची अपडेट करने एवं पहचान पत्र आदि के लिए कैम्प आयोजित कराए जाने हेतु अनुरोध किया। इस अवसर पर आई.जी. नीलेश भर्णे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments