Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर की प्रदेश व देश की...

मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर की प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना

मथुरा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण पर मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम में दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री धामी ने गुरु कृपा गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, विधायक पूरण प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा, महादेव शर्मा ने उनका गिरिराज प्रभु की छवि भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई कार्य संस्कृति एवं विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 23 वर्ष पूरे हो गए है। उत्तराखण्ड विकास की नई पटकथा लिख रहा है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दानघाटी मंदिर पहुंचे तथा गिरिराज महाराज के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा भी लगाई। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments