Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिये निर्देश, शासन स्तर पर लम्बित विभिन्न...

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिये निर्देश, शासन स्तर पर लम्बित विभिन्न समस्याओं का शीघ्र हो समाधान

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में नैनीताल जनपद की समीक्षा की। उन्होंने जनपद से सम्बन्धित शासन स्तर पर लम्बित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधा विकसित किए जाने के प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

मुख्य सचिव ने कहा कि पार्किंग स्थलों के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति है, परंतु पार्किंग बनाते समय नैनीताल की खूबसूरती खराब न हो इसका ध्यान रखा जाए। शहर की वहन क्षमता का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए रोप-वे व्यवस्था पर भी विचार किया जाए ताकि पर्यटकों के वाहन शहर से बाहर ही रुके और जाम जैसी स्थिति से बचा जा सके।

मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को ऐप एवं एफएम रेडियो आदि के माध्यम से पर्यटकों को ट्रैफिक आदि की जानकारी दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन शहरों में फुटपाथ की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व जिलाधिकारियों द्वारा की गई अभिनव पहलों एवं अच्छे कार्यों को वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य की कमी से छोटी छोटी कमियों से फ़ाइल लंबे समय तक लंबित रहती है। शासन स्तर पर लम्बित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करें।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांश एवं सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनपद नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments