Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डतोता घाटी में बंद हुआ बद्रीनाथ मार्ग, ट्रैफिक डायवर्ट

तोता घाटी में बंद हुआ बद्रीनाथ मार्ग, ट्रैफिक डायवर्ट

ऋषिकेश: ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तोता घाटी के समीप भूस्खलन के कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके बाद ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गो से डायवर्ट किया गया है।

पुलिस के मुताबिक तोता घाटी के समीप देर रात भारी मात्रा में बोल्डर मार्ग पर आ गए हैं, जिससे पूरा मार्ग बंद हो गया है। यहां पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बची है। मार्ग बंद होने के कारण ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को वाया खाड़ी, गजा, देवप्रयाग होते हुए श्रीनगर भेजे जा रहा है।

इधर यमकेश्वर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में वर्षा के कारण हुए नुकसान का डीएम पौड़ी आशीष चैहान जायजा लेने पहुंचे हैं। शुक्रवार की रात वहां यमकेश्वर मुख्यालय पहुंचे थे। सुबह वह लक्ष्मण झूला के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सहित कृषि, पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में हुए नुकसान की जानकारी ली। यहां से वह ग्राम सभा जुलेड़ी,सिन्दूडी और बैरागढ़ आदि क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments