Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजेपी नड्डा को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस...

जेपी नड्डा को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार पहुंचने पर ख़ड़खड़ी में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध करने की तैयारी की हुई थी, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लगते हुए सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। रविवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ता खड़खडी पहुंचे, जहां पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई। जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि प्रदेश के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल रहा है। सरकारी परीक्षाओं में घोटाले हो रहे। बेरोजगारी और महंगाई दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। जेपी नड्डा मन की बात सुनने आ रहे। जनता के मन की बात सुनने का समय नहीं है। महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश में आपदा आ रही है और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने दिल्ली से आ रहे। मणिपुर जल रहा है। युकां महानगर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि बीजेपी सरकार में जनता त्रस्त है। उनके नेता सैर सपाटा करने में व्यस्त हैं। मणिपुर की आग अभी भी जल रही है और नेता मन की बात सुनने पर पैसा खर्च कर रहे हैं। इस अवसर पर नितिन तेश्वर, शहर अध्यक्ष शुभम जोशी, अजय गिरी, ऋषभ वशिष्ठ, शंकर अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर विमल शर्मा साटू, शुभम नौटियाल, सेवादल महानगर अध्यक्ष अश्विनी कौशिक, दिव्यांशु, रितेश पांडे, सन्नी मल्होत्रा, विकास चंद्रा, ओम पहलवान, राकेश गुप्ता, यश चौधरी, ऋषभ अरोड़ा, सोम प्रजापति आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments