Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज से महंगी होंगी बिजली की दरे

उत्तराखंड में आज से महंगी होंगी बिजली की दरे

देहरादून : उत्तराखंड में आज से बिजली की दरे महंगी हो गई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विद्युत दरों का नया टैरिफ जारी कर दिया है। बीपीएल और 100 यूनिट तक वाले करीब 11 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 2019 के बाद अब बढ़ोतरी की गई है। हालांकि आयोग ने इस बार फिक्स चार्ज का पैटर्न बदल दिया है, जिससे बिजली बिल में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

बृहस्पतिवार को नियामक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने नई विद्युत दरों का टैरिफ जारी किया। उन्होंने बताया कि इस साल 10.18 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव आया था, लेकिन आयोग ने 2.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के करीब चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में चार पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। 

अब घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह होंगी विद्युत दरें
श्रेणी- पहले- अब (रुपये प्रति यूनिट)
बीपीएल – 01.61- 01.65
0-100 यूनिट-02.80- 02.90
101-200 यूनिट- 04.00- 04.20
201-400 यूनिट- 05.50- 05.80
400 यूनिट से ऊपर- 06.25- 06.55

 औसत बढ़ोतरी(रुपये प्रति यूनिट)
श्रेणी- पहले- अब- प्रतिशत बढ़ोतरी
घरेलू- 04.57- 04.72- 03.32 
अघरेलू- 06.67- 06.83- 02.42
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी- 06.43- 06.73- 04.66
ट्यूबवेल (पीटीडब्ल्यू)- 02.12- 02.19- 03.39
एलटी इंडस्ट्री- 06.24- 06.39- 02.43
एचटी इंडस्ट्री- 06.30- 06.43- 02.14
मिक्स लोड- 05.89- 06.08- 03.22
रेलवे- 06.27- 06.59- 05.03

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments