Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअदालत ने दिया बीमा कंपनी को आदेश, ब्याज सहित बीमा राशि का...

अदालत ने दिया बीमा कंपनी को आदेश, ब्याज सहित बीमा राशि का करें भुगतान

देहरादून: स्थायी लोक अदालत ने बीमा कंपनी ओरिएण्टल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को वाहन दुर्घटना में मृत्यु होने पर क्लेम देने से इनकार करने पर शिकायतकर्ता को क्लेम राशि का ब्याज सहित भुगान करने का आदेश दिया I  

बीमा कंपनी ने बीमा अवधि के दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भी क्लेम देने से इंकार कर दिया था । इस पर मामला स्थायी लोक अदालत पहुंचा। अदालत ने सुनवाई करने के बाद बीमा कंपनी को दोषी माना और क्लेम की राशि ब्याज समेत देने के आदेश जारी किए।

मंगलवार को स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राजीव कुमार ने आदेश जारी किया कि शिकायतकर्ता  के पति के पास दुर्घटना वाले दिन सभी पपत्र वैध थे। इसलिए शिकायतकर्त्ता बीमा धनराशि 15 लाख रुपये पाने की हकदार है। ऐसे में इंश्योरेंस कंपनी को आदेश जारी किए कि शिकायतकर्त्ता को वाहन की बीमा राशि 15 लाख रुपये छह प्रतिशत ब्याज की दर से 30 दिन के अंदर अदा करे।

शिकायतकर्त्ता रेखा ने बताया कि उनके पति उपेंद्र सिंह ने व्यवसायिक वाहन खरीदा था। 20 दिसंबर 2019 को दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से उन्होंने वाहन का इंश्योरेंस करवाया। जिसकी वैधता 20 दिसंबर 2019 से 19 दिसंबर 2020 तक थी। 12 नवंबर को बड़कोट से घंडाला जाते समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उपेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। पीडि़त पक्ष की ओर से जब क्लेम के लिए आवेदन किया गया तो इंश्योरेंस कंपनी ने क्लेम को अस्वीकार कर दिया। इंश्योरेंस कंपनी ने तर्क दिया कि पालिसी के लिए पीड़ित की ओर से कोई भी दावा प्रस्तुत नहीं किया गया। दुर्घटना के बाद पीडि़त को दुर्घटना की सूचना तुरंत देनी चाहिए थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments