Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डनागा संन्यासियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना

नागा संन्यासियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना

हरिद्वार। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला के अभिषेक के लिए जूना अखाड़े के नागा संन्यासियों का जत्था उत्तराखंड के समस्त तीर्थो के पवित्र जल कलशों के साथ हर की पैड़ी पर मां गंगा तथा दक्ष प्रजापति पर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर अयोध्या के लिए रवाना हो गया।
शनिवार की  सुबह जय श्री राम, हर हर महादेव के जय घोष के साथ नागा संन्यासी आनंद भैरव व हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी माया देवी की पूजा अर्चना कर अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत महेश पुरी, मुख्य पुजारी श्रीमंहत सुरेशानंद सरस्वती के नेतृत्व में नागा संन्यासियों का जत्था हर की पैड़ी पहुंचा। जहां मां गंगा की पूजा अर्चना कर दुग्ध अभिषेक कर पवित्र गंगाजल से कलश भरा। इसके साथ ही उत्तराखंड के समस्त तीर्थों से लाये जल से पूरित कलश का भी पूजन किया गया। यहां से पवित्र कलशों को लेकर नागा सन्यासी दक्षेश्वर महादेव मंदिर कनखल पहुंचे तथा भगवान शिव का अभिषेक कर अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments