Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधकोठी के पीछे लहूलुहान हालत में मिला महिला व पुरुष का शव,...

कोठी के पीछे लहूलुहान हालत में मिला महिला व पुरुष का शव, पुलिस को हत्या का शक

देहरादून: राजधानी में प्रेमनगर के धौलास इलाके से डबल मर्डर होने की संसनी खबर सामने आयी है। यहां एक घर के पीछे महिला के साथ नौकर का शव लहूलुहान अवस्था में मिला है। पुलिस इस डबल मर्डर की घटना को प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों को आधार मान कर चल रही है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के धौलास इलाके में स्थित एक कोठी के पिछली ओर एक महिला व पुरुष का शव लहुलुहान हालत में मिला है। शवों को देखकर प्रतीत हो रहा है कि किसी धरदार हथियार से उनकी हत्या की गई है।

एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि उन्नति शर्मा (55) साल और घर के नौकर श्याम (50) का शव लहूलुहान हालत में घर के पीछे मिला है। जबकि महिला का पति और कोठी का मालिक दोनों घर में ही मौजूद थे। इससे पूर्व महिला के पति ने पुलिस को दोनों के लापता होने की सूचना भी दी थी। इसी तहकीकात के चलते दोनों के शव बरामद हुए।

एसएसपी ने कहा कि दोनों की हत्या हुई है। हत्या के कारण क्या थे, इसकी जांच चल रही है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस डबल मर्डर के पीछे अवैध संबंधों का एंगल देख रही है। हालांकि, पुलिस अपनी जांच में सभी एंगल को शामिल करते हुए पूछताछ करने में जुटी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments