Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डगोली लगने से मौत मामले में कमांडो का शव पोस्टमार्टम के बाद...

गोली लगने से मौत मामले में कमांडो का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कमांडो की गोली लगने से मौत मामले में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह ही पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके स्वजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजन शव लेकर पैतृक गांव अगरोडा पौड़ी गढ़वाल के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक प्रमोद रावत के स्वजन गुरुवार रात को ही देहरादून पहुंच गए थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने पुलिस से जल्द पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा ताकि वह समय से शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करवा सकें।

सुबह नौ बजे पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हुई और तमाम औपचारिकताओं के बाद 10 बजे शव स्वजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद स्वजन शव लेकर गांव रवाना हो गए। दूसरी ओर मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। पता लगाया जा रहा है कि प्रमोद रावत ने खुद को गोली मारी या दुर्घटना के कारण यह हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments