Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधसड़क हादसे में शिक्षका की मौत

सड़क हादसे में शिक्षका की मौत

उत्तरकाशी:  बीती देर शाम एक कार के खाई में गिर जाने से एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक शिक्षक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच मृतक व घायल को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जखोल सांकरी मोटर मार्ग पर एक कार के खाई में गिर जाने से एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों शिक्षक स्कूल से अपने घर वापस आ थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब छह बजे जखोल सांकरी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिर गई, जिसमें सवार राजकीय इंटर कॉलेज सांकरी के शिक्षक दफ्तर सिंह (28) पुत्र हाकम सिंह निवासी जखोल की मौके पर ही मौत हो गई, जखोल गांव के ही शिक्षक राजेंद्र (30) पुत्र युद्धवीर सिंह इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनो शिक्षक अपने गांव से प्रतिदिन 18 किमी सफर तय कर स्कूल जाते थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments