Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखण्डपत्थर की चपेट में आने से युवती की मौत

पत्थर की चपेट में आने से युवती की मौत

रूद्रप्रयाग: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी के समीप पहाड़ी से गहरी खाई में गिरने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू दल ने इलाज के लिए सोनप्रयाग में भर्ती किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राजमार्ग सहित पैदल मार्ग पर पहाड़ियां अति संवेदनशील हो गई हैं। बीते बुधवार को देर शाम (गुजरात के सूरत शहर निवासी 20 वर्षीय) शाली अक्षिता व (24 वर्षीय) शिवास अन्य लोगों के साथ केदारनाथ के लिए गौरीकुंड से रवाना हुए थे। जैसे ही वह छौड़ी के समीप पहुंचे। तभी छौड़ी गदेरा के समीप ऊपरी पहाड़ी से एक के बाद एक कई पत्थर भरभराकर गिरने लगे, जिसकी चपेट में आने से शाली अक्षिता रास्ते से 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक उसका रेस्क्यू होता, वह दम तोड़ चुकी थी। जबकि शिवास को भी काफी चोटें आई हैं। एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ ने घायल को गौरीकुंड पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सोनप्रयाग रेफर किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है। साथ ही परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने पैदल मार्ग पर चल रहे यात्रियों से पूरी सतर्कता के साथ यात्रा करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments