Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डविभाग पारंपरिक प्रचार के तरीकों के साथ ही सोशल मीडिया का भी...

विभाग पारंपरिक प्रचार के तरीकों के साथ ही सोशल मीडिया का भी उपयोग करेंः सीएम

देहरादून। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया गया है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री धामी को यूट्यूब से प्राप्त उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल का प्रमाणपत्र भेंट किया।  
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ ही प्रचार-प्रसार का सबसे बेहतर माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक तक योजनाओं को पहुँचाया जाए इसके लिए उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग किया जा सकता है, सभी विभाग जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आम जन तक पहुँचाने के लिए पारंपरिक प्रचार के तरीकों के साथ ही सोशल मीडिया का भी उपयोग करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोशल मीडिया टीम के सदस्य एवं सूचना विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक  में संजय गुप्ता, शिखर कुच्छल, पार्षद अंकित अग्रवाल आदि भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments