Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डअकेशिया पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

अकेशिया पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल अपर नत्थनपुर देहरादून अपना 22वां वार्षिकोत्सव मना रहा है। दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहले दिन जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। 22वें वार्षिकोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार नेगी, डीआईजी एटीसी व विशिष्ट अतिथि वी.के. माहेश्वरी रजिस्ट्रार जनरल उत्तराखंड हाई कोर्ट (सेवा निवृत) ने शिरकत की। अतिथियों का स्वागत चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लों व प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने पुष्पगुच्छ देकर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय के चेयरमैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमें की शुरुआत नंदा देवी राज जात यात्रा से हुई। जिसके बाद नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के छात्रों ने पुराने गीतों पर सुन्दर-सुन्दर प्रस्तिुतियों से प्रांगण में मौजूद सभी अभिभावकों व अतिथियों के मन को मोह लिया। जूनियर विंग के बच्चों द्वारा इंग्लिश नाटक ‘ऐलिस इन वंडरलैंड’ पर आधारित एक प्रस्तुति दी गयी। जिसमें नर्सरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया और सुन्दर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा बच्चों और शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया।
वार्षिकोत्सव में राजकुमार नेगी, डीआईजी एटीसी ने कहा कि बच्चे हमारे प्रदेश व देश का भविष्य हैं और विद्यालय बच्चों को सही दिशा दिखा रहा है। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों द्वारा दी गयी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं विशिष्ट अतिथि वी.के. माहेश्वरी रजिस्ट्रार जनरल उत्तराखंड हाई कोर्ट (सेवा निवृत) ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को बधाई दी कि उनके परिश्रम के कारण ही आज इन बच्चों ने प्रस्तुतियां दी हैं। वार्षिकोत्सव में सन राइस अकेडमी की डायरेक्टर पूजा पोखरियाल, प्रधानाचार्या नीतू तोमर, चंद्रावती तिवारी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नृपेंदेर तिवारी, समाज सेवी विजय जुयाल, नत्थनपुर समन्वय समिति के अध्यक्ष एसएस गुसाईं व् एसके चैहान सहित अभिभावक व समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में उपप्रधानाचार्य ममता रावत ने आये हुए सभी सम्मानित अतिथिगण व सभी अभिभावकों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments