Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने राजस्व वसूली बढ़ाने व वादों को तेजी से निस्तारित करने...

डीएम ने राजस्व वसूली बढ़ाने व वादों को तेजी से निस्तारित करने के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में राजस्व वसूली के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने तथा वादों को तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को राजस्व वादों के निस्तारण एवं राजस्व वसूली की अपने स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली एवं वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को अभियान चलाकर वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही अविवादित विरासतन एवं क्रय विक्रय के वादों को तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए।  राजस्व वसूली 57 प्रतिशत् से अधिक रही जिस पर जिलाधिकारी ने इस माह के अंत तक राजस्व वसूली को 75 प्रतिशत् से अधिक करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार इस माह 3530 वादों का निस्तारण किया गया, जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नन्दन कुमार (आईएएस), उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, तहसीलदार सदर मौ शादाब, नायब तहसीलदार रघुबीर रावत तथा नगर मजिस्टेªट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी चकराता हरिगरी गौस्वामी, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगड़, ऋषिकेश चमन सिंह, एवं विकासनगर, चकराता वर्चुअल माध्मय से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments