Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिए कई अहंम निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिए कई अहंम निर्देश

देहरादून: जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।

इस दौरान जिला जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्रों में वेबकास्टिंग वाले बूथ पर कनैक्टिविटी, विजिलिविटी की जांच करते हुए इसके लिए कम से कम दो बार अवश्य ट्रायल करेंI

वहीं उन्होंने समस्त रिटर्निंग अधिकारियों को उनकी विधानसभा अन्तर्गत आने वाले ऐसे मतदान केन्द्र जहां पर दो से अधिक बूथ बनने है उनका निरीक्षण करने करते हुए कोविड प्रोटोकाॅल के परिपालन हेतु व्यवस्था बनाने के साथ ही पोस्टल बैलेट मतदान हेतु स्थान चिन्हित करने तथा कोविड संक्रमण एवं मौसम के दृष्टिगत कार्मिकों एवं संसाधनों की व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मतदान के दौरान बायोमेडिकल वेस्ट कलैक्शन एवं डिस्पोजल कार्य को नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद विकासनगर, हरर्बटपुर, मूसरी डोईवाला तथा नगर पचांयत सेलाकुई अन्तर्गत आने वाले बूथ को सम्बन्धित नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत को रूटचार्ट तैयार करते हुए कार्मिकों की सूचना से सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों को समय से प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत रूटचार्ट बनान के निर्देश।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मास्क, सेनिटाइजर तथा कार्मिकों हेतु पीपीई किट की भी उपलब्ध कराई जाए। साथ प्रशिक्षण केन्द्रों पर नियमित वैक्सीनेशन ड्राईव चलाई जाए। उन्होंने डोर-टू-डोर प्रचार पर भी आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः परिपालन करवाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों एवं दायित्वों जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए नियमित कार्यों की समीक्षा करने को कहा ताकि किसी प्रकार की कोई चूक ना हो पाए।

बैठक मेें नोडल अधिकारी आचार सहिंता/ मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम अभिषेक रूहेला, अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा, नगर मजिस्टेªट कुश्म चैहान, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, संयुक्त मजिस्टेªट आकांशा सिंह सहित सम्बन्धित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments