Latest news
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने राजनीतिक दलों से निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार गतिविधि...

डीएम ने राजनीतिक दलों से निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार गतिविधि संचालित करने की अपेक्षा की

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से संपादनार्थ, प्रभावी आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, मतदेय स्थलों की सूची के प्रकाशन, ईवीएम रैण्डमाईजेशन, रैली-जूलूस, प्रचार-प्रसार की अनुमति आदि के सम्बन्ध में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनपद के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार गतिविधि संचालित करने की अपेक्षा की गई। बैठक में भाजपा से अरविन्द जैन, कांग्रेस से डॉ जसविन्दर सिंह व शहजाद अंसारी, सीआईएम से अनन्त आकाश, निर्दली जे.पी ध्यानी सहित नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिताध्मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार सहित समस्त एआरओ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments