Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिएकला चलो का सिद्धांत आ रहा हरीश रावत के आड़े: सुबोध...

एकला चलो का सिद्धांत आ रहा हरीश रावत के आड़े: सुबोध उनियाल

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संम्पन्न होने के बाद राजनीतिक दलों के बीच बयानी वार का दौर फिर से शुरू हो गया है। वहीं, इस कड़ी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा है। उन्होंने हरीश रावत के बयान मुख्यमंत्री बनने और मौका न मिलने पर घर बैठने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी। कहा कि रावत बिल्ली की सोच वाली राजनीति करते हैं। उनका एकला चलो का सिद्धांत ही उनके आड़े आ रहा है।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री उनियाल ने हरीश रावत पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रावत सुबह कुछ बोलते हैं और शाम को कुछ और। झूठ का बड़ा भंडार उनके चरित्र में है। कहा कि हरदा का बिल्ली वाला चरित्र है। बिल्ली की सोच रहती है कि घर में कोई रहे न रहे, वह रहे। इसी चरित्र की राजनीति हरदा करते हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले लालकुआं से चुनाव जीतकर तो दिखाएं, बाकी बातें तो बाद की हैं। उनियाल ने कहा कि वह तो पिछले दो-तीन साल से हरदा को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह देते आ रहे हैं। ईश्वर ने रावत को सद्बुद्धि दे दी है कि अब उन्हें घर बैठ जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा की नीति और राज्य में हुए विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम से यह साफ हो जाएगा कि भाजपा एक बार फिर अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments