Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधफाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला के साथ...

फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला के साथ नाबालिक ने किया दुष्कर्म

देहरादून: मसूरी रोड के एक फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे एक नाबालिग पर लगा है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

आरोपी को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, राजपुर क्षेत्र के फाइव स्टार होटल हयात में एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान एक लड़का वहां आया और महिला को हाय कहा। महिला ने इस पर कहा कि कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महिला ने शोर मचाया लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। आरोपी छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ यहां आया था। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

होटल में आरोपी का परिवार दो दिन पहले आकर ठहरा था। शुक्रवार को 12 बजे उन्हें चेकआउट करना था, लेकिन इससे पहले ही यह वारदात हो गई। इसके बाद होटल में हड़कंप मच गया। कमरों में ठहरे मेहमान भी बाहर आ गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments