Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखण्डजन समस्याओं का हो शीघ्र निस्तारणःधामी

जन समस्याओं का हो शीघ्र निस्तारणःधामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सीएम ने जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करने के निर्देश अधिकारीयों को दिए। वहीं सीएम कार्यालय द्वारा लोगों की शिकायतों को त्वरित सम्बंधित विभाग को भेजे जाने के बाद उनपर की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली जा रही हैI

सोमवार को सीएम कैम्प कार्यालय स्थित स्वागत कक्ष में मुख्यमंत्री धामी ने लोगों समस्याओं को सुनने के साथ उनके शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए हैंI इससे पूर्व मुख्यमंत्री प्रत्येक दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। विभिन्न विभागों से संबंधित जो समस्याएं एवं शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष आ रही हैं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके कार्यालय द्वारा विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए भेजकर उस पर की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली जा रही है।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उत्तराखण्ड में कृषि और उघान को तेजी से बढ़ावा देने एवं किसानों के हित में सरकार द्वारा लिये जा रहे निर्णयों की सराहना की और मुख्यमंत्री का आभार भी व्यत्तफ किया। राज्य में किसानों को और बेहतर सुविधाएं मिल सके, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments