Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डफैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्ट्री में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के देवबंद रोड स्थित शिव शक्ति भुवन फेक्स नामक पैकिंग कटृे बनाने की फैक्ट्री है, उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में अचानक लगी आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग की टीम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग का विकराल रूप देखते हुए आसपास की दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आधा दर्जन से अधिक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments