Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराजस्थान से गंगा स्नान करने आ रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का...

राजस्थान से गंगा स्नान करने आ रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार ,पिता और बच्चे की मौके पर मौत

देहरादून : राजस्थान से हरिद्वार में गंगा स्नान करने आ रहे श्रद्धालु परिवार गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए I जिसमे मौके पर ही पिता व बच्चे की मौत हो गई है। यह हादसा बहादराबाद हाईवे क्षेत्र में हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, जयपुर से शनिवार यानी आज एक परिवार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिद्वार आ रहा था। उनकी गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र में बढ़ेडी राजपुताना के पास पहुंची थी कि तभी चालक की आंख लग गई। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

इस हादसे में तीन साल के मासूम को गोद में लेकर बैठे पिता व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक राम स्वरूप व उसके बच्चे के शव को कई घंटों की मशक्कत के बाद कटर से गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया। हालाँकि इस दुर्घटना में गाड़ी सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बहादराबाद थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments