Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसमाना- पटियाला रोड पर विस्फाेटक मिलने से फैली दहशत

समाना- पटियाला रोड पर विस्फाेटक मिलने से फैली दहशत

देहरादून: मतदान से पूर्व पंजाब के समाना-पटियाला रोड पर विस्फाेटक मिलने से दहशत फैल गई थी। यह विस्फाेटक एक बाइक पर टंगे बैग में था। बाइक के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने बाइक से बंधे बैग से टिकटिक की आवाज सुनाई देने पर गौशाला प्रबंधकाें को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने तत्काल इलाके को सील कर दिया।

अग्रवाल गाेशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमित सिंगला और शिवसेना नेता प्रवीण शर्मा ने बताया शुक्रवार शाम करीब चार बजे अग्रवाल गौशाला के मुख्य गेट के आगे बने वेरका बूथ के पास एक अज्ञात बाइक खड़ी थी जिसमे एक बैग भी बंधा हुआ था। बूथ के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने बाइक से बंधे बैग से टिकटिक की आवाज सुनाई देने पर मामले संबंधी गौशाला प्रबंधकाें को सूचना दी थी।

सिटी समाना एसएचओ सुरिंदर भल्ला ने बताया, जालंधर से आए बम निरोधक दस्ते की सुपरविजन में विस्फाेटक नष्ट करवा दिया है। इसके बाद रास्ते खोल दिए गए हैं। दूसरी तरफ मामले में किसी के शामिल हाेने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, पुलिस जांच जारी है।

https://www.jagran.com/punjab/ludhiana-explosives-found-in-bag-hanging-on-bike-before-polling-in-punjab-22479701.html?itm_source=website&itm_medium=homepage&itm_campaign=p1_component
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments