Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डपिलखी अस्पताल के उच्चीकरण के लिए बनी संघर्ष समिति, होगा उग्र आंदोलन

पिलखी अस्पताल के उच्चीकरण के लिए बनी संघर्ष समिति, होगा उग्र आंदोलन

देहरादून। टिहरी जिले में स्थित पिलखी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करने के लिए स्थानीय लोगों ने संघर्ष समिति का गठन कर लिया है। संघर्ष समिति में शिव प्रसाद सेमवाल को अध्यक्ष तथा हीरामणि बिजल्वाण, बालकृष्ण नौटियाल तथा घनानंद गैरोला को संरक्षक मनोनीत किया गया है। विजय गुनसोला को संयोजक तथा लोकेंद्र दत्त जोशी को सचिव नियुक्त किया गया है।
कृष्णा देवी को उपाध्यक्ष, अमरीश नौटियाल तथा जयप्रकाश कंसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है और विशन सिंह कंडारी तथा मनोज थपलियाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एक दर्जन लोगों को इस समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधि समिति के स्थाई सदस्य रहेंगे। स्थानीय शिव मंदिर परिसर में आयोजित संघर्ष समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को उच्चीकृत करने के लिए सभी स्तरों पर पैरवी की जाएगी।
बैठक में मौजूद वक्ताओं ने इस बात पर आक्रोश जताया कि पर्याप्त भूमि तथा सभी मानक पूरे होने के बावजूद अस्पताल की उच्ची करण की प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि इस के लिए जल्दी ही उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा तथा न्याय पंचायत स्तर पर संगठन का गठन किया जाएगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि अस्पताल की उच्चीकरण के लिए शासन और सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा यदि आंदोलन भी करना पड़े तो संघर्ष समिति इससे पीछे नहीं हटेगी। बैठक में पूर्व प्रधान गीता राम नौटियाल, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, रघुवीर रावत, मुरारी गैरोला, अजय तिवारी, जितेंद्र थपलियाल समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments