Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधचार दुकानों में लगी आग,सारा सामान खाक

चार दुकानों में लगी आग,सारा सामान खाक

चमोली: गुरूवार तड़के नंदप्रयाग में नंदानगर जाने वाले मार्ग पर स्थित दुकानों में आग लग गई. आग लगने से कई दुकानें जल गईं। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, गोपेश्वर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे सबसे पहले वहां से गुजर रही 108 वाहन के चालक ने दुकानों में आग भड़की देखी। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी ने इसकी सूचना पुलिस थाना और फायर सर्विस को दी। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग की लपटें बहुत तेज थी। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे फायर वाहन की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकानें राख हो गई थी।आग से दुकान स्वामी राजेश पुरोहित, रमेश मुनियाल, राजेंद्र मुनियाल, प्रेम सिंह नेगी और भरत कंडेरी की दुकानें आग से स्वाहा हो गई हैं। फायर की टीम के इंचार्ज अमर सिंह रावत, लोकपाल सिंह टाकुली, प्रवीन उनियाल, चालक नरेश सिंह, लतेश कुमार और अनूप सिंह ने वाहन के फायर पंप से आग को काबू किया। दुकानों के भीतर भरे सिलिंडर भी थे, जिससे आग अधिक भड़क गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments