Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजौनसार बाबर के प्रथम कवि पं. शिवराम शर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम...

जौनसार बाबर के प्रथम कवि पं. शिवराम शर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने किया नमन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में जौनसार बाबर के प्रथम कवि पं. शिवराम की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया I साथ ही उनके द्वारा रचित काव्य संग्रह ’रमणी जौनसार ’ एवं पं. शिवराम शर्मा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केन्द्रित ग्रंथ ’जौनसार बावर के जननायक पं. शिवराम’ पुस्तक का विमोचन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चकराता क्षेत्र में पंडित शिवराम शर्मा जी की मूर्ति लगाये जाने के लिए प्रस्ताव आयेगा तो उस क्षेत्र में उनकी मूर्ति स्थापित की जायेगी। उनके द्वारा लिखी गई कविताओं का संग्रह कर संजोया जायेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने पं. शिवराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि पं. शिवराम जी की कविता संकलनों से नई पीढ़ी को व्यापक रूप से पुराने गौरवशाली इतिहास के बारे में पता चलेगा। पंडित शिवराम जी ने हिंदी को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया। उन्होंने अपना जीवन समाजिक कार्यों के लिए समर्पित किया एवं कविताओं के माध्यम से समाज में अलख जगाने का कार्य किया। उनके संघर्ष एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को आने वाली पीढ़ियों को अपनी स्मृति में लाना जरूरी है। उन्होंने कहा उनकी रचनाओं के माध्यम से अन्य महापुरुषों से भी परिचय होता है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर , मुन्ना सिंह चौहान, पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी, एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, अनिल गोयल, रामशरण नौटियाल, प्रताप सिंह रावत, पद्मश्री प्रेमचन्द शर्मा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments