Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमध्य प्रदेश के पूर्व सीएम परिवार सहित पहुंचे चकराता

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम परिवार सहित पहुंचे चकराता

विकासनगर: गुरुवार शाम को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह उत्तराखंड के निजी दौरे पर चकराता के वैराट खाई पहुंचे। सियासी सरगर्मी से दूर परिवार के साथ निजी कार्यक्रम पर जौनसार की हसीन वादियों में घूमने आए दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कुछ नेताओं से मुलाकात कर चर्चा की।

गुरुवार को दिग्विजय सिंह परिवार के साथ निजी कार्यक्रम के तहत भ्रमण पर जौनसार-बावर के पर्यटन स्थल वैराट खाई पहुंचे। उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता सीट से लगातार छह बार के कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के अलावा प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार समेत कांग्रेस के कुछ अन्य नेता शामिल रहे।

वह सड़क मार्ग से गुरुवार शाम करीब सात बजे विकासनगर से कालसी होकर चकराता के पास वैराट खाई पहुंचे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कुछ नेताओं से मुलाकात कर राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की। उनके अचानक निजी दौरे को लेकर सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

हालांकि, इस बारे में कोई भी स्थानीय कांग्रेस नेता बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है वह कुछ समय परिवार के साथ सुकून की तलाश में पहाड़ की सैर पर चकराता आए हैं। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर, युवा कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह, गौरव चैधरी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments