Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराध22 लाख से अधिक नकली नोट बरामद

22 लाख से अधिक नकली नोट बरामद

रुद्रपुर: काशीपुर पुलिस एसओजी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। दोनों टीमों ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने  गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 22 लाख से अधिक के नकली नोट बरामद किए।

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी और एसओजी प्रभारी विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में काशीपुर एसओजी काशीपुर एसआई भुवन जोशी, एसआई ललित बिष्ट, विनय कुमार, खीम सिंह, दीपक कठैत, ललित कुमार, नीरज, राजेन्द्र कश्यप, गणेश पांडे गुरुवार को क्षेत्र में संदिग्धों व नशा तस्करों की धरपकड़  को चैकिंग कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि टीम को  मुखबिर ने सूचना दी।जिस पर पुलिस पुराना ढेला पुल के पास पहुंची तो वहा बाईक पर दो संदिग्ध  खड़े थे। दोनों पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों के पास नकली नोट का जखीरा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने नाम राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू निवासी बैराज कालोनी बिजनौर यूपी, बूटा सिंह निवासी भोगपुर, पो. बढ़ापुर, नगीना, बिजनौर बताया।

एसएसपी ने बताया कि बरामद नोटों में पांच सौ के अधिक थे। उसके पास से  पेंट की जेब से एक मोबाईल, प्रिन्टर  मशीन समेत अन्य उपकरण बरामद हुए । उन्होंने बताया कि दोनों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। दोनों नकली नोट काशीपुर क्षेत्र में असली के रुप में उपयोग करने व बेचने आये थे। इस मौके पर एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोडके, कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी, पीआरओ इंस्पेक्टर भारत सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments