Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधपुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर: रम्पुरा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को तीन पेटी अवैध देशी शराब व हजारों की नगदी सहित गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

गुरुवार को चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी साथी पुलिस कर्मी कांस्टेबल अमित जोशी व महेंद्र कुमार के साथ क्षेत्र इन्द्रा चैक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम झा इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंची। वहां झाडियों में एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से शराब बेचता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।  

पुलिस ने बताया कि अपराधी ने अपना नाम धर्मपाल (निवासी वार्ड 8 रम्पुरा रुद्रपुर) बताया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस ने मौके से उसके पास रखे कट्टों में कुल तीन गत्ते की पेटियां बरामद कीं। जिनमें 140 पव्वे देशी मसालेदार शराब है। पुलिस को धर्मपाल की तलाशी लेने पर  8870 रुपये बरामद हुए।  

तस्कर ने पुलिस को बताया कि यह रूपया उसने शराब बेचकर कमाया है। पुलिस ने बरामद शराब व नगदी सील कर धर्मपाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments