Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधदोस्त का जन्मदिन मनाने आई युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दोस्त का जन्मदिन मनाने आई युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: देर रात चंडीगढ़ से देहरादून आयी एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। युवती अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए आई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, एक युवती चंडीगढ से अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून आई थी। उसके दोस्त ने उसे शिमला बाईपास पर छोड़ा, जहाँ से उसे एक कार चालक ने लिफ्ट दी| कार चालक ने युवती को आईएसबीटी तक लिफ्ट देने की बात कही। जिस पर युवती कार चालक की बातों में आकर कार में बैठ गई|

जैसे ही वह आईएसबीटी पहुंचे तो युवती ने कार चालक से गाडी रोकने को कहा तो ड्राइवर ने उसे धमकाते हुए चुपचाप बैठने को कहा और कार के शीशे बंद करते हुए गाडी के दरवाजे लॉक कर दिये। उसके बाद वह उसे जबरदस्ती आशारोडी से आगे जंगल में ले गया, जहां उसने गाडी में ही युवती के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया| उसका बैग जिसमें पैसे व अन्य सामान था लूट लिया तथा धमकी देते हुए युवती को वहीं जंगल में छोडकर भाग गया।

घटना से डरी युवती रात भर वहीं जंगल में ही छिपी रही। सुबह होने पर किसी तरह आईएसबीटी तक पहुंची तथा अपने दोस्त को फ़ोन कर उसे सारी बातें बतायी। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस हकरत में आ गयी और आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments