Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डसैंट्रल पार्क के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण व वैडिंग जोन का किया शिलान्यास

सैंट्रल पार्क के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण व वैडिंग जोन का किया शिलान्यास

देहरादून। शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल और स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड न.6 दून विहार जाखन में 21 लाख रुपए की लागत से सैंट्रल पार्क के सौन्दर्यकरण का लोकार्पण तथा वार्ड न.6 दून विहार में 73.01 लाख रुपए की लागत के वैडिंग जोन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा लंबे समय से क्षेत्र में वेंडिंग जोन की मांग यहां चल थी। उन्होंने कहा रेडी ठेली वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा यह वेंडर जोन देहरादून का दूसरा वेंडर जोन है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा वेंडर जोन के निर्माण के बाद रोजगार का एक स्थाई समाधान हो जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस वार्ड में नलकूप, सीवर लाईन,पार्क सड़के , सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण आदि के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा समाज के हर व्यक्ति की चिंता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर लगातार मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में सतत प्रयासरत है। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पार्षद संजय नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, जितेंद्र रावत, निशा शर्मा, अपर नगर आयुक्त बीएस बुंदियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments