Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा गांव चलो अभियानः...

सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा गांव चलो अभियानः डॉ धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। गांव चलो अभियान आम लोगों के बीच जाकर उनके सुख दुःख में भागीदार बनने का जरिया है।इसके साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सटीक जानकारी पहुंचाना भी अभियान का मकसद है। यह अभियान  सरकार और जनता के मध्य परस्पर सेतु का काम करेगा। गांव चलो अभियान के तहत अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न गॉंवों में प्रवास पर डटे सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि गांव चलो अभियान सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गॉंवों में चैपाल लगाकर आम लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका फीडबैक भी प्राप्त करना है।कैबिनेट मंत्री डॉ रावत गांव चलो अभियान के तहत रविवार रात्रि को अपनी विधानसभा क्षेत्र के सुदूर थलीसैण विकासखंड के कैंयूर गांव में प्रवास कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं गांववासियों के साथ चैपाल लगाएंगे। इस दौरान वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ ही अपने विभागों की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे। इससे पहले डॉ रावत ने आज पैठाणी के नोडी गांव के बूथ संख्या 31 में चैपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में  जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी बूथवासियों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री डॉ रावत का भव्य स्वागत कर जमकर नारेबाजी की।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments