Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की खुशहाली...

राज्यपाल ने रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रेसकोर्स, देहरादून स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाओं में निहित ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र एक गहन प्रेरणा स्रोत है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं-करुणा, न्याय और समानता का संदेश देती हैं और समस्त मानवता का मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी हमें समाज में समरसता और एकता बनाए रखने का मार्ग दिखाती हैं। उनके आदर्शों पर चलने से हमें जीवन के मूल तत्वों को समझने और आत्मिक शांति प्राप्त करने में सहायता मिलती है। उन्होंने गुरु नानक देव जी के व्यक्तित्व की चार विशेषताओं-साधारणता, करुणा, मासूमियत और नम्रता को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि उनके संदेश ‘सब कुछ तेरा’ और ‘एकम’ आज भी पूरे संसार के लिए प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments