Latest news
सरकारी विभागों में भर्ती के मामले में रिकॉर्ड रच रही धामी सरकार मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डराजभवन में हर्षाेल्लास और उमंग के साथ मनाया गया ‘हरियाली तीज’

राजभवन में हर्षाेल्लास और उमंग के साथ मनाया गया ‘हरियाली तीज’

देहरादून। भारतीय संस्कृति की प्राचीन त्यौहारों में एक ‘‘हरियाली तीज’’ आज राजभवन में पूरे हर्षाेल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। इस दौरान महिलाओं द्वारा नृत्य करने के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर की उपस्थिति में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रेखा, दूसरे स्थान पर सुमन रहीं। संगीता खंडूड़ी तीज क्वीन बनी। विजेता महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा प्रथम महिला गुरमीत कौर को अपने हाथ से बनाई गई कलाकृतियां और पेंटिंग भी भेंट की गई।
प्रथम महिला गुरमीत कौर ने इस दौरान सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं देते हुए सबके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के त्यौहार हमारी संस्कृति का प्रसार करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमारे जीवन में नये जोश एवं उत्साह का संचार करता है। इस अवसर पर डीआईजी कार्मिक विम्मी सचदेवा, डॉ तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ अर्चना, डॉ इंद्रा अग्रवाल सहित राजभवन परिवार की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments