Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeस्वास्थ्यचारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

देहरादून: चारधाम यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में जनपद में पहुंचे स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश ने केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हैल्थ एटीएम की स्थापना व उसके संचालन, ऑक्सीजन सिलेण्डर, चिकित्सा इकाईयों, चिकित्सा राहत केन्द्रों, दवा व मेडिकल-पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की कार्ययोजना आदि के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली।

साथ ही केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य जांच को सुलभ बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव ने जनपद को उपलब्ध कराई गई 26 पीओसीटी मशीन को यात्रामार्ग की चिकित्सा इकाईयों में उपयोग करने के निर्देश दिए। प्वाइंट आफ केयर टेस्टिंग मशीन (पीओसीटी मशीन) से ब्लड़ शुगर, हीमोग्लोबिन, कलेस्ट्रॉल व यूरिक एसिड की जांच आसानी से हो पाएगी।

स्वास्थ्य सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएस मर्तोलिया को जनपद के लिए उपलब्ध कराई गई सभी 05 हैल्थ एटीएम मशीन की स्थापना व उक्त मशीन के संचालन हेतु सम्बन्धित कार्मिकों को समय पर प्रशिक्षण सम्पन्न करवाने के निर्देश दिये, साथ ही यात्रामार्ग पर स्वास्थ्य जॉच को सुलभ बनाने के लिए जनपद को उपलब्ध प्वाइंट आफ केयर टेस्टिंग मशीन (पीओसीटी मशीन) का यात्रामार्ग की चिकित्सा इकाईयों में उपयोग करने के लिए निर्देशित किया व पीओसीटी मशीन के संचालन हेतु सम्बन्धित कार्मिकों को शीघ्र प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments