Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकुंवर प्रणव का भारी विरोध स्थानीय जनता ने फूंका पुतला

कुंवर प्रणव का भारी विरोध स्थानीय जनता ने फूंका पुतला

-भाजपा देगी टिकट तो होगा भाजपा का भी विरोध

रूड़की: एक बड़ी खबर आपको बता दें कि रुड़की के दुर्गा कॉलोनी स्थित जनरल विपिन रावत स्मृति पार्क में ख़ानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव का पुतला दहन किया गया।

दरअसल कुंवर प्रणव के उत्तराखंड को अपमानजनक शब्द कहने के प्रकरण को लेकर स्थानीय जनता में लंबे समय से आक्रोश है। स्थानीय जनता का कहना है कि यदि भाजपा कुंवर प्रणव या उनकी पत्नी किसी को भी टिकट देती है तो विरोध किया जाएगा।

आपको बता दें कि विवादित बयानों के लिए हमेशा ही चर्चा में रहने वाले कुंवर प्रणव का हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने जय श्री राम न कहकर जय वीर गुर्जर कहने की पैरवी की थी वहीं मीडियाकर्मी पर भी भड़क गए थे।

आज जनता ने कुंवर प्रणव के प्रति आक्रोश के चलते पुतला दहन किया औऱ भाजपा से कुंवर प्रणव या उनकी पत्नी को टिकट न देने की बात कही।

पूर्व आर्मी कैप्टन वेदप्रकाश भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड का अपमान करने वाले विधायक को जनता बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगी। जनता में भारी आक्रोश है यदि भाजपा इसके बाबजूद कुंवर प्रणव या उनकी पत्नी को टिकट देती है तो भाजपा का भी विरोध किया जाएगा।

वहीं पूर्व रिटायर्ड कैप्टन कुशालसिंह रावत , शिवसिंह का कहना है कि भाजपा को ऐसे विधायक को चेहरा नही बनाना चाहिए जिसने उत्तराखंड का अपमान किया है।

इस मौके पर रि. केप्टन वेदप्रकाश भट्ट , वीर चक्र केप्टन कुशाल सिंह रावत , रि.कैप्टन दिनेश रावत , रि.मेजर दिनेश नेगी ,रि. कैप्टन पीएस रावत , अमर सिंह बिष्ट , रि.कैप्टन आंनद बाफिला ,रि. कैप्टन आरडी भट्ट , रि. कैप्टन शिव सिंह ,रि. कैप्टन सुरेन्द्र नेगी ,विधाता नेगी ,राधिका शर्मा , उर्मिला पांडेय , मोहम्मद अकबर , आकिल अहमद ,नदीम ,गुलजार , अकरम , देवेन्द्र चौहान आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments