Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपौधारोपण के दौरान जीयो टैगिंग करने के डीएम ने दिए निर्देश

पौधारोपण के दौरान जीयो टैगिंग करने के डीएम ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये की वृक्षा रोपण के दौरान जीयो टैगिंग की जाए तथा वृक्ष के संरक्षण के लिए ट्री गार्ड एवं सुरक्षा दीवार बनाए जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया की तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर वृक्षा रोपण करते हुए इसकी मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने नगर आयुक्त नगर निगमध्नगर पालिका परिसद के प्रसाशकध्उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन वृक्षा रोपण के साथ ही वृक्षों के संरक्षण के लिए व्यवस्थाए बनाई जाए । उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपनी-अपनी खाली भूमि पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा जिला खान अधिकारी को निर्देशित किया गया की प्रदुषण नियंत्रण के दृष्टीगत वृह्त स्तर पर वृक्षा रोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु जनपद क्षेत्रांतर्गत अवस्थित उप खनिज भण्डारण स्थलों के पास खाली भूमि वृक्षा रोपण करने केे निर्देश दिए। जिला खान अधिकारी ने अवगत कराया कि अभी तक जनपद अवस्थित उप खनिज भण्डारण स्थलों पर 1500 से अधिक वृक्ष रोपण कर लिये गये है तथा वृक्षा रोपण की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट देहरादून को वृक्षा रोपण की मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर हर गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृति परमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली सहित विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments