Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
HomeUncategorizedराज्य में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, हर अपराधी कानून के शिकंजे मेंः चौहान

राज्य में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, हर अपराधी कानून के शिकंजे मेंः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य मे कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है और हर अपराधी कानूनके शिकंजे मे आ रहा है। उन्होंने कहा कि लेनदेन को लेकर हुई रंजिश के बाद रायपुर मे हुई घटना को पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था से नही जोड़ा जा सकता है। हालांकि मामले मे तीन आरोपी पुलिस हिरासत मे हैं और जल्द ही आरोपी शिकंजे मे होंगे। धामी सरकार मे अपराधियों को सरंक्षण नही बल्कि शिकंजा कसा जाता है।
चौहान ने कहा कि पहले अपराधियों को सत्ता का सरंक्षण प्राप्त होता था, लेकिन अब कार्यवाही होती है। दूसरे राज्यों से भी बदमाश और माफिया उत्तराखंड मे बारदात को अंजाम देने से पहले सोच रहे है। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस और किसी भी जांच एजेंसी को दबाव मुक्त किया है और वह खुले फैसले तथा रिजल्ट दे रहे हैं। आज प्रोपर्टी पर कब्जा कर धमकाने वाले माफिया सलाखों के पीछे हैं। कानून के शिकंजे मे वह लोग भी आये जिन तक पहले की सरकारे सोच भी नही सकती थी। खनन रोकने के लिए गए अधिकारियों पर डंपर चढ़ाने की घटना हो या थाना स्तर पर अवैध खनन की जुगलबंदी अथवा थाना चौकियों मे माफिया की सीधी घुसपैठ सब कांग्रेस के कार्यकाल की घटनाएं रही है। इसके अलावा राज्य मे भय का माहौल माफिया ने तैयार किया था। फर्जी कागजात तैयार कर आम जन की जमीनो को हड़पने का खेल सत्ता के इशारे पर हो रहा था। चौहान ने कहा कि भर्ती घोटाले के आरोपी सलाखों के पीछे है और यह सब पारदर्शी नीति तथा धामी सरकार के मजबूत साहस से ही संभव हुआ। अपराधियों की कुंडली जाँचकर उन्हे कानून के दायरे मे लाया जा रहा है। फ्राड के आरोपी आज उत्तराखंड मे कोई अपराध कर रहा है तो दूसरे राज्यों से भी उसे कानून के शिकंजे मे लाया जा रहा है। चौहान ने कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के लिए सरकार ने पुलिस को दबाव मुक्त कार्य करने का पूरा समर्थन दिया है। अब किसी को थाना चौकी मे रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भटकना नही पड़ता, बल्कि शासन प्रशासन से लेकर पुलिस जनता के बीच है। धामी सरकार मे कानून का पूरा पालन करते हुए अपराधियों से मुक्त उत्तराखंड की दिशा मे कार्य हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments