Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअभिलेखों की तहसीलवार जानकारी अब एक क्लिक में आनलाइन मिलेगी

अभिलेखों की तहसीलवार जानकारी अब एक क्लिक में आनलाइन मिलेगी

देहरादून। जनपद देहरादून की अभिनव पहल शीघ्र रिकार्डरूम के अभिलेख पोर्टल पर अभिलेखों की तहसीलवार जानकारी अब एक ही क्लिक में आनलाईन मिलेगी। जिस पर आज जिलाधिकारी सोनिका ने अपने कार्यालय कक्ष में वेबसाईट पर अद्यतन कार्यों का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा की। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद में तहसीलवार अभिलेखों को पोर्टल पर अद्यतन किये जाने की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आनलाईन किये जाने रहे अभिलेखों के तहसीलवार डेमों का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों निर्देशित किया कि जल्द से जल्द अभिलेखों को अपलोडिंग कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने प्रभारी अधिकारी रिकार्डरूम/उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि रिकार्ड अभिलेखों की एक कॉपी आईटीडीए के सम्बन्धित अधिकारी को उपलब्ध करेंगे। साथ ही आईटीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्रुटिरहित डाटा को वेबसाईट पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यों को शीघ्रता से सम्पादित करें, जिससे कि जनमानस को अपने भूमि, अभिलेखों सम्बन्धी दस्तावेज आसानी से प्राप्त हो सके। उन्होंने वेबपेज पर सुधार लाने हेतु आईटीडीए के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments