Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने पोखड़ा को दी चार करोड़ की योजनाओं की सौगात

महाराज ने पोखड़ा को दी चार करोड़ की योजनाओं की सौगात

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पोखड़ा विकासखंड को कार्यालय भवन और टाईप 3 भवन के नव निर्माण कार्य सहित लगभग चार करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ हरेला पर्व पर वृक्षारोपण भी किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री और चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार को पोखड़ा विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य योजना मद से
338.82 लाख की धनराशि से नव निर्मित ब्लाक कार्यालय भवन का लोकार्पण करने के साथ-साथ जिला योजना मद से निर्मित होने वाले 60 लाख की लागत के टाईप 3 भवन के का शिलान्यास कर पोखड़ा विकासखंड को 398.82 लाख लगभग चार करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ पोखड़ा रेंज में लोक पर्व हरेला पर वृक्षारोपण भी किया।
इस मौक पर क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ-साथ चैबट्टाखाल का चैमुखी विकास हो रहा है। सतपुली झील निर्माण के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र में अनेक पंचायत भवनों का निर्माण किया गया है। कई पेयजल पंपिंग योजनाओं पर काम हुआ है। पर्यटक आवास गृहों के अलावा कई किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रीती देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख विजय भारत भूषण नेगी, कनिष्ठ उपप्रमुख लता देवी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रभु शरण बुडाकोटी, बीरोंखाल मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, सतपुली मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, बी०के०टी०सी० के सदस्य पुष्कर जोशी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय जोशी, अनिल विनयाल, ओम प्रकाश रावत, हेमलता, कुसुम रावत, महिपाल नेगी, राजपाल रावत, बलबन्त सिंह, सोहन सिंह, डा. मनमोहन घिल्डियाल, कामनी, विकास रावत, हरेन्द्र सिंह, सोबन सिंह सहित भवन की कार्यदायी संस्था आर० डब्यू० डी० के अधिशासी अभियन्ता बिष्णु चैहान, उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र समिति सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां भी उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments