Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनुक्कड़ नाटक व रैली के जरिए कुष्ठ रोग कों जड़ से खत्म...

नुक्कड़ नाटक व रैली के जरिए कुष्ठ रोग कों जड़ से खत्म करने का दिया संदेश

रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निरीक्षण में स्पर्श कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व रैली के जरिए कुष्ठ उन्मूलन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा कुष्ठ उन्मूलन की मुहिम को साकार बनाने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुष्ठ उन्मूलन को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी है।

बताया कि अभियान के शुभारंभ दिवस पर विद्या मंदिर इंटर कालेज बेलणी में विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए कुष्ठ रोग के लक्षण, कुष्ठ रोग को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांति, कुष्ठ रोग के उपचार व स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक में देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक कलामंच के कलाकारों द्वारा जानकारी दी गई कि कुष्ठ रोग साध्य है और इसके लिए एम.डी.टी. उपचार सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही उन्होंने कुष्ठ रोग मुक्त भारत की परिकल्पना पूर्ण करने के लिए समाज में छिपे कुष्ठ रोगियों को उपचार के लिए प्रेरित करने व कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने की अपील की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल व शिक्षक मौजूद रहे।

वहीं, ऊखीमठ क्षेत्र के अंतर्गत मनसूना में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कालेज मनसूना में विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल प्रकाश के निर्देशन में स्कूली छात्रों ने मनसूना बाजार में रैली निकाल कर कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments